
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी 18 जुलाई को अधिकारी स्तरीय बातचीत होगी, जिसमें विश्वास बहाली की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।
इस बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया मामलों के महानिदेशक करेंगे।
जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व टी. सी. ए. राघवन के हाथों में होगा। उनके अलावा विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
प्रस्तावित बैठक में कश्मीर से संबंधित विश्वास बहाली के नए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच ट्रक सेवा बहाल किए जाने के बारे में चर्चा होगी।
साथ ही ट्रकों में कौन-कौन से सामनों व उत्पादों को लाया व ले जाया जाएगा, उसकी सूची भी दोनों देश एक दूसरे को सौंपेंगे।
गौरतलब है कि यह बैठक पिछले 10 जुलाई को होनी थी। लेकिन काबुल की भारतीय दूतावास में हुए बम धमाकों के कारण राघवन को अचानक काबुल जाना पड़ा था। जिसकी वजह से यह बैठक रद्द कर दी गई थी।
No comments:
Post a Comment