
दुबई। दो ट्रकों की सीधी टक्कर में बुधवार को कतर में चार भारतीयों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
समाचार पत्र 'गल्फ टाइम्स' के मुताबिक चारों भारतीय यहां की नेशनल कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। काम करने के बाद वे जब अपने घर लौट रहे थे तो रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए।
सभी मृतक तमिलनाडु के थूथुकुड़ी जिले के कोविलपट्टी और उसके आसपास के रहने वाले थे।
No comments:
Post a Comment