
मुंबई। समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने आज मुंबई में एक प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के आरोपों पर पलटवार किया।
साथ ही अमर सिंह ने मायावती पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपति रखने के मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मुंबई में अमर सिंह ने कहा कि पिछले साल मई में सत्ता में आने के बाद मायावती ने यूपी के एक पुलिस निरीक्षक धीरेंद्र राय को केंद्रीय जांच ब्यूरो से बुला लिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी ईमानदारी और मायावती के खिलाफ मामला बनाने की सजा दी गई। उन्होंने मायावती को अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा साबित करने की चुनौती दी।
हालांकि अमर सिंह ने इस बात से इनकार किया कि सीबीआई ने सपा के कहने पर पिछले हफ्ते मायावती के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
अमर सिंह ने बाकायदा स्टिंग आपरेशन का वीडियो दिखाकर अपने आरोपों को पुख्ता करने की कोशिश की। अमर सिंह ने आरुषि हत्याकांड में यूपी पुलिस की भूमिका के लिए मायावती के चहेते अफसरों को भी जिम्मेदार ठहराया है।
No comments:
Post a Comment