
काहिरा। पुरात्तव विभाग ने दक्षिणी मिस्र में 5,000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान की खोज की है।
काहिरा से 400 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक शहर अब्योडोस के दक्षिणी इलाके उम्म एल गाब में यह कब्रिस्तान पाया गया। इस कब्रगाह में 13 मकबरे हैं।
समाचार एजेंसी शिन्घुआ के मुताबिक यह कब्र शाही परिवार के वरिष्ठ कर्मचारियों या उन लोगों का हो सकता है जिन्होंने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।
मिस्र की प्राचीन वस्तुओं की सर्वोच्च परिषद ने मिस्र के सीनेट नाम के एक पुराने खेल की भी खोज की है, जो आज की शतरंज की तरह दिखता है।
ये दूसरी बार है कि जब इस तरह का खेल पाया गया है। इससे पहले यह खेल मिस्र में बालक राजा तूतनखामेन के मकबरे में पाया गया था।
No comments:
Post a Comment