
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नवगठित सरकार के पहले 100 दिन अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं रहे। इस दौरान मुद्रास्फीति की दर 19.2 प्रतिशत प्रति वर्ष के स्तर पर जा पहुंची।
विदेशी मुद्रा भंडार केवल 2.1 अरब रह गया और पाकिस्तानी रुपये में डालर के मुकाबले 8.3 प्रतिशत की गिरावट आई।
'द न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई सरकार के पहले 100 दिन की अवधि के दौरान सार्वजनिक ऋण 373.5 अरब रुपये बढ़ गया। यह फिलहाल प्रति दिन 3.70 अरब रुपये के स्तर पर जा पहुंचा है।
इस साल 31 मार्च तक पाकिस्तान पर 45 अरब डालर विदेशी ऋण का बोझ था। लेकिन, 31 मार्च से 7 जुलाई तक डालर के मुकाबले स्थानीय रुपया 11.7 प्रतिशत कमजोर हो गया।
पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से द न्यूज ने कहा कि पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति एक रुपये की कमजोरी से सार्वजनिक ऋण में 45 अरब रुपये की वृद्धि हो जाती है।
No comments:
Post a Comment